एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश
राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने संसदीय समिति का आभार समिति द्वारा की गई सिफारिस अनुसार आगामी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दिलाने के लिए अनुरोध किया
भोपाल। राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा तथा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने संसदीय समिति के अध्यक्ष बसवराज बोम्माई सांसद एवं अध्यक्ष महोदय को पत्र लिखकर ई पी एस 95 पेंशनरों की पेंशन वृद्धि करने की सिफारिश का समिति के अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत ने पेंशनरों की प्रमुख मांग रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा अति शीघ्र लागू करने का विशेष अनुरोध साथ ही बिना किसी भेदभाव के सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 4-10-16 एवं 4-11-2022 के निर्णय लागू किया जाये। यह निर्णय कैबिनेट मे अति शीघ्र कराया जाये।



