खेल

धमकी देने वालों को स्टीव स्मिथ ने दिखाया ठेंगा, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे पाकिस्तान; कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं

पीएसएल खेलने पाकिस्तान पहुंचे स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ धमकियों के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) खेलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। सोमवार को ही स्मिथ और डेविड वॉर्नर को पीएसएल से नाम वापस लेने की धमकी मिली है। इस धमकी की स्टिव स्मिथ ने परवाह नहीं की और पाकिस्तान पहुंच गए। स्मिथ को पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जमात उल उहरार नाम के एक समूह ने बयान जारी कर कहा था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस समूह ने स्मिथ, वॉर्नर और डैरिल मिचेल सहित अन्य लोगों से पीएसएल से नाम वापस लेने को कहा था।

धमकी को दरकिनार करते हुए स्मिथ लाहौर पहुंच गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लाहौर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं और इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का मजबूत खेला है। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें स्मिथ अपनी टीम के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। होटल में उनका स्वागत होता है और स्मिथ कहते हैं, “पाकिस्तान में आकर अच्छा लग रहा है। मैं टूर्नामेंट की शुरुआत का इंतजार कर रहा हं। उम्मीद है कि ये शानदार सीजन होगा।”रिपोर्ट के मुताबिक जमात उल अहरार समूह ने कहा है कि वह क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा हालात पाकिस्तान में एक हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट के लिए सही नहीं है। ग्रुप के मुखिया ने कहा, “हम सभी संबंधित क्रिकेट बोर्डों से कहना चाहते हैं कि आप अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें। अगर उनको कुछ होता है तो ये हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। हमने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button