खेल

आईपीएल में 5-5 बार मुंबई और चेन्नई बन चुके चैंपियन

आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया था। अब आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में जानते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक कौन कितनी बार चैंपियन बन चुका है या कौन सी टीम किस साल आईपीएल का खिताब जीती है। आइए एक नजर डालते हैं 2008 से लेकर 2025 तक के आईपीएल विनर टीमों की लिस्ट।

साल विजेता उपविजेता
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स XI पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में सीएसके को हराकर खिताब जीता था। उसके बाद आज तक टीम ये ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button