अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

श्री मां कालका बिजासन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति की धूम

मनोकामना पूर्ण करने हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु- शिव यादव

27 को हवन पूर्णाहुति और 28 को होगा कन्या भोज और भंडारा
भोपाल। राजधानी में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति की धूम है । कोलार चुनाभट्टी स्थित श्री मां कालका बिजासन मंदिर में नवरात्रि पर सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। श्री मां कालका बिजासन मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष शिव यादव ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।  भोपाल के अलावा दूर- दराज से लोग भी माता रानी के दर्शन करने आते हैं और अपनी मन्नत रखते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
शिव यादव ने बताया कि 27 मार्च को शाम 4:00 बजे से हवन होगा और शाम 6:00 बजे पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा,  इसके बाद हलवा और चने की प्रसादी वितरित की जाएगी।  उन्होंने कहा कि 28 मार्च को कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा होगा और सुहाग सामग्री वितरित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button