खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार

घातक बल्लेबाज और ये तगड़े गेंदबाज, SRH के खिलाफ ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11, काव्या मारन की टीम टेंशन में होगी

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम मैनेजमेंट ने नीलामी में कुछ चतुर बदलाव किए हैं जिससे टीम पहले से कहीं अधिक संतुलित और घातक नजर आ रही है। हालांकि, सीजन शुरू होने से पहले ही मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड का शुरुआती मैचों से बाहर होना एक चिंता का विषय है लेकिन टीम में मौजूद गहराई इस कमी को पूरा करने का दम रखती है।बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो दिग्गज विराट कोहली के साथ इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिल साल्ट पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। पिछले सीजन के मैचों में इन दोनों ने शानदार फॉर्म दिखाया है। नंबर 3 के लिए टीम के पास देवदत्त पडिक्कल और नए शामिल हुए वेंकटेश अय्यर के रूप में दो बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। वेंकटेश अय्यर को नीलामी में शामिल करना टीम की रणनीति का हिस्सा है जो मध्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

कप्तान पाटीदार मिडिल ऑर्डर में मौजूद

टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी जो नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पाटीदार का रिकॉर्ड शानदार है जो बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखने के लिए अहम होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि फिनिशर के तौर पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर-हिटर्स टीम को अंतिम ओवरों में बड़े स्कोर तक ले जाने की काबिलियत रखते हैं।

ऑलराउंडर और गेंदबाजी का संतुलन

अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या नंबर 8 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन विभाग में संतुलन प्रदान करेंगे। जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए न्यूजीलैंड के जैकब डफी और युवा मंगेश यादव को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। मैच की परिस्थितियों और पिच के मिजाज को देखते हुए टीम सुयश शर्मा या रसिक डार में से किसी एक को मैदान पर इमपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11:

फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव, (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button