खबरमध्य प्रदेश

भोपाल में विदिशा का गौरव: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में रोशन यादव ने प्रदेश में पाया तृतीय स्थान

विदिशा/भोपाल। गायत्री शक्ति पीठ, महाराणा प्रताप नगर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (2025-26) के पुरस्कार वितरण समारोह में विदिशा जिले ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे राष्ट्रीय संयोजक श्री रामेन्द्र तिवारी के कर-कमलों द्वारा मेधावी छात्र रोशन यादव (पुत्र श्री सनीत्त यादव) को पुरस्कृत किया गया।
​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पबई के छात्र रोशन यादव ने कक्षा 10वीं में पूरे मध्य प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
​समर्पित शिक्षकों का हुआ सम्मान
​समारोह में परीक्षा के सफल संचालन और पठारी तहसील में उत्कृष्ट सहयोग हेतु शासकीय एकीकृत बालक माध्यमिक विद्यालय, पठारी के शिक्षक श्री जगदीश श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.एम. राइज स्कूल, कुरवाई के प्राचार्य श्री रश्मिकान्त श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​अरुण कुमार सोनी ने दी बधाई
​इस गौरवमयी उपलब्धि पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष, लायन अरुण कुमार सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा:
​”हमारी आने वाली पीढ़ी का अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ना गर्व की बात है। रोशन यादव जैसी प्रतिभाएं और जगदीश श्रीवास्तव जैसे समर्पित शिक्षक समाज के सच्चे पथ-प्रदर्शक हैं। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा ऐसे मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।”

​संस्कृति और सभ्यता से परिचय का माध्यम

​विदिशा जिले की संयोजक श्रीमती रश्मि पोरवाल ने समस्त विद्यालय परिवार और सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अपनी विशाल संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली इतिहास से छात्रों को रूबरू कराने के उद्देश्य से यह परीक्षा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।
​गरिमामयी उपस्थिति:
समारोह में श्रीमती धनेश्वरी भदौरिया, श्री जयराम अहिरवार और मनोज कुमार मीणा सहित शिक्षा जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button