सामूहिक बुद्ध विहार एकता मंच ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को अर्पित की संगीतमय पुष्पांजलि
मुंबई से आए आर्टिस्ट जूनियर शशि कपूर बने आकर्षण का केंद्र



भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहा पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सामूहिक बुद्ध विहार एकता मंच ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को संगीतमय पुष्पांजलि अर्पित की। सामूहिक बुद्ध विहार एकता मंच के अध्यक्ष अजय नारनवरे ने बताया कि लोगों की मांग थी कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की जाए इसलिए मुंबई से कलाकार जूनियर शशि कपूर को बुलाया गया था इसके अलावा वर्षा दामले ने भी सुरीले गीतों से समां बांध दिया।


जूनियर शशि कपूर और वर्षा दामले ने किया भाव विभोर
जूनियर शशि कपूर और गायिका वर्षा दामले ने
गानों की प्रस्तुत देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अजय नारनवरे ने कहा कि हम हर वर्ष की तरह इस साल भी अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं मंच पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और वरिष्ठ समाजसेवियों को आज सम्मानित भी किया गया। हम सभी ने बाबा साहब को नमन किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विजय सुरड़कर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



