खबरमध्य प्रदेश

बाबा साहब की जयंती पर दोहरे समाज ने की मानव सेवा

शिक्षित बनो और संगठित रहो यही बाबा साहब का संदेश -रविंद्र सिंह दोहरे

भोपाल । संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं  जयंती राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दोहरे समाज के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह दोहरे के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भी बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही समाज के लोगों द्वारा ठंडाई और शरबत वितरित करके मानव सेवा का संदेश और संकल्प लिया गया।

रविन्द्र सिंह दोहरे ने कहा कि मैं समाज को लोगों से अपील करता हूं कि वह शिक्षित बने संगठित रहें और संघर्ष करते रहें। श्याम सिंह खरे ने भी समाज के लोगों से शिक्षित बने और संगठित रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button