अध्यात्ममध्य प्रदेश

देवोत्तर सेवा संस्थान मध्य प्रदेश के द्वारा साकेतवासी, पंडित विशाल शर्मा गोचर गुरु की स्मृति में ज्योतिषाचार्य सम्मान समारोह

भोपाल। श्री परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह ,मे,राजधानी भोपाल के सहित विदिशा सागर आदि से पधारे हुए मूर्धन्य विद्वानों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया एवं ज्योतिषाचार्यो ने गोचर, विषय पर अपने वक्तव्य दिए तथा, ज्योतिष संबंधी विभिन्न विषयो पर विचार , मंथन किया गया इस अवसर पर पंडित गंगा प्रसाद आचार्य डॉक्टर हेमचंद पांडे जी पंडित दिलीप शास्त्री जी पंडित जगदीश शर्मा जी पंडित नरेंद्र, दीक्षित जी पंडित प्रमोद शास्त्री पुरोहित जी,,डाँ प्रीति वाघमारे,जी, धर्माचार्य, रजनी निखिल,जी, डॉक्टर शैलजा, हस्तरेखा विशेषज्ञ श्रीमती पूनम श्रीवास्तव , अंक ज्योतिषाचार्य मानसी, ज्योतिषी, आदि भोपाल के विद्वानों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सागर से पधारे हुए डॉक्टर श्याम मनोहर चतुर्वेदी पूर्व सैनिक  एवं ज्योतिषाचार्य, सिया भवानी पंचांगकर्ता व पंचांग संपादक महोदय का विशेष रूप से सम्मान किया गया। श्री चतुर्वेदी  ने विद्वानों को सिया भवानी पंचांग सप्रेम भेंट किये, पंचांग की सटीक शद्धता का अवलोकन,कर विद्वानों ने श्री चतुर्वेदी जी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की गई। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री पी,सी, शर्मा जी, एवं परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त, पंडित श्री विष्णु प्रसाद राजोरिया जी धर्माधिकारी, एँव चामुंडा दरबार के पंडित रामजीवन दुबे,जी, विशेष रूप से, उपस्थित रहे। विदिशा सागर होशंगाबाद सीहोर एवं रायसेन से अनेक मूर्धन्य विद्वान उपस्थित रहे। पंडित गंगा प्रसाद आचार्य जी ने समस्त उपस्थित विद्वानों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button