खेलमध्य प्रदेश

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ महिला मंडल का वार्षिकोत्सव

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल का वार्षिकोत्सव रामपुर, जबलपुर स्थित भवन में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं आपसी सहयोग की भावना के मूल भावना के साथ सम्पन्न
कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गत वर्ष की गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया तथा मंडल के उद्देश्यों एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याओं द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें हास्य कविताएं, नाटक, गीत-संगीत एवं नृत्य शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक और जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सचिव डॉ. श्रीमती ज्योति परवार, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा खरे, सह सचिव श्रीमती वंदना खरे एवं श्रीमती जयश्री मुलमुले सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त बालक मंदिर समिति से श्रीमती वंदना गायकवाड़, श्रीमती राजेश्वरी कुशवाहा, श्रीमती रश्मि निगम तथा पालना घर समिति से श्रीमती भारती वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button