अजाक्स मंत्रालयीन शाखा ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती


भोपाल ,16 अप्रैल । मध्यप्रदेश अजाक्स की मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया ने बताया कि 16 अप्रैल, 2026 को वल्लभ भवन में मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की मंत्रालयीन शाखा द्वारा बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में अजाक्स की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की जी जयंती बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जे.एन.कांसोटिया (IAS). संरक्षक म.प्र. अजाक्स, विशेष अतिथि अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा, (आईएएस), अतिथि एस. एल. सूर्यवंशी प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अजाक्स, श्री एम.के. राजोरिया, अवर सचिव, संसदीय कार्य विभाग, श्री शालिनी भारस्कर, अवर सचिव, वित्त, श्रीमती विमला हिरकने, निज सचिव, अजमेर सिंह, अनुभाग अधिकारी और मंत्रालय के सैकड़ों की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा श्री जगदीश देवड़ा जी उपमुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन थे। आने की सहमति दी गई किन्तु शासकीय व्यस्थतता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
मध्यप्रदेश अजाक्स के कार्यवाहक अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि अम्बेडकर जी ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं सम्पूर्ण भारत देश के सभी वर्ग, धर्म के लोगों का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया है और अनुच्छेद 14 में सभी को समानता व अवसर की समता प्रदान की गई है। यह अधिकार मौलिक अधिकारी के रूप में दिये है। भारत देश को दुनिया में पहल नम्बर पर लाना है तो बाबा साहेब के विचारों का अनुकरण व उस पर चलना जरूरी है।
मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा जी ने कहा कि अम्बेडकर जी ने जो हमें संविधान में अधिकार दिये है उन अधिकारों के प्रति हमें जागरूक होने की आवश्यकता है, जो उन्होंने संदेश दिया की अस्तिव के लिए संघर्ष संघर्ष के लिए एकता, और एकता के लिए संगठन इसलिए हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए।
जे. एन. कांसोटिया जी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी देश व प्रदेश के प्रति जिम्मेदारी को ध्यान रखना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। भारत देश के सामाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। हर व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यिक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता हे और सभी को प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्रदान की गई है। डा. अम्बेडकर ने देश के हर नागरिक को अधिकार दिये है और अंतिम पंती के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अवसर प्रदान की व्यवस्था दी। देश में सामाजिक असामानता को दूर करने की लिए हमें हर संभाव प्रयास करना चाहिए। जयंती समारोह के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी अजमेर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



