खबरमध्य प्रदेश

मजदूर संघ की प्रदेश भर में हुंकार, आउटसोर्स का शोषण बंद करे सरकार

पूरे प्रदेश में कलेक्टरों को सौंपा ज्ञापन, न्याय की उठाई मांग


भोपाल। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन रैली ज्ञापन देने का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसी तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर ने आउटसोर्स कर्मचारी की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन सौपा मुख़्य मांगे ये है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रदेश में निगम/ मंडल का गठन किया जाए,श्रम कानूनो का सख़्ती से पालन किया जाए और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जावे,समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद हो, 8 घंटे से अधिक काम थोपना बंद हो और अतिरिक्त कार्य का ओवर टाइम दिया जाए,ई एस आई, ई पी एफ सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित हो और आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय समाप्त हो, ई रिक्शा वाहनों को कलर कोटिंग से मुक्त किया जाए अन्यथा सभी ई व्हीकल टैक्सी को भी कलर कोडिंग के दायरे में लाया जाए। साथ ही भारतीय मजदूर संघ मांग की कि किसी भी विभाग मे आउटसोर्स कर्मचारी को बिना कारण बताएं सूचना एवं उसका उत्तर लिए बिना नौकरी से ना निकाला जाए। भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर के जिला मंत्री गोविंद सिंह यादव एवं सह मंत्री व आउटसोर्स कर्मचारी क्षेत्र के जिला प्रभारी प्रदीप दीखित ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सभी आउटसोर्स कर्मचारी अलकापुरी तिराहे पर शाम 4:00 बजे एकत्रित हुए वह रैली के रूप में वहां से चलते हुए कलेक्ट्रेट ग्वालियर पहुंचें वहाँ धरना प्रदर्शन किया और शाम 5:00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपा भारतीय मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के समस्याओं को निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में सम्मिलित होने वाले साथी निम्नानुसार रहे सुरेंद्र सिंह भदोरिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर दतिया, जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष धीरज शर्मा, ट्रांसपोर्ट से अध्यक्ष योगेश शर्मा, एम आर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयंत नायक, मयंक समाधीया जिला सचिव,जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन बाथम, नरेंद्र योगी,रामभुवन जादौन, नगर निगम से हरीश राठौर राहुल पवईया, दिलीप श्रीवास्तव,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र दुबे,जितेंद्र जैन, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जितेंद्र यादव जिला सचिव सुनील आर्य, विजय मिश्रा,बलवीर परमार, धनीराम कुशवाह,विजय सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सहित सभी सभी विभागों से सैकड़ो आउटसोर्स कर्मचारी बंधु भाई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button