खेल

कोहली की ‘एक्स’ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट ने कहा- कहानी बीते 12 साल हो चुके, लोग भूल क्यों नहीं रहे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री अवनीत कौर और कुछ अन्य मॉडलों के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘वन थिंग अबाउट विराट कोहली – द मैन क्लियरली डजंट मिस, ऑन ऑर ऑफ द फील्ड। फ्रॉम इजाबेल लेइट टू अनुष्का शर्मा… एलीट टेस्ट इज जस्ट पार्ट ऑफ द ब्रांड।’ पोस्ट का मतलब है- एक बात तो पक्की है कि विराट कोहली मैदान पर हों या मैदान के बाहर, कभी चूकते नहीं। इजाबेल लेइट से लेकर अनुष्का शर्मा तक… बेहतरीन पसंद उनके ब्रांड का हिस्सा है।’

ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट का गुस्सा
इस पोस्ट में ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट का नाम भी शामिल था, जिनका नाम पहले कोहली के साथ जोड़ा गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए इजाबेल ने कमेंट किया, ‘इस कहानी को 12 साल हो चुके हैं और गिनती जारी है। लोग आखिर इसे भूल क्यों नहीं सकते?’
बता दें कि कोहली और इजाबेल के बीच 2012 से 2014 तक रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों अपने-अपने रास्ते बढ़ गए और इजाबेल अब अपने पति और बच्चों के साथ दोहा में रहती हैं। इजाबेल के साथ सड़क पर साथ चलने की कोहली की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

जर्मन इन्फ्लुएंसर भी आईं चर्चा में
हाल फिलहाल में कोहली का नाम क्रिकेट के इतर खूब सुर्खियों में रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लाइक को लेकर विवाद में जर्मन कंटेंट क्रिएटर लिजलैज का नाम खूब उछला था। हाल ही में कोहली द्वारा उनकी एक पोस्ट लाइक करने की खबर सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लिजलैज ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह पागलपन जैसा था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं हर जगह खबरों में हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि उन्होंने कब तस्वीर को लाइक किया। मुझे इसके बारे में खबरों के जरिए पता चला। बहुत से लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लिखे आर्टिकल्स मुझे भेजे। मुझे ढेर सारे मैसेज मिले, लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे।’

मैदान के बाहर विवाद, मैदान पर फॉर्म बरकरार
जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर विवाद जारी है, वहीं मैदान पर कोहली का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। आईपीएल 2026 में वह बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 37 वर्षीय बल्लेबाज अब तक छह मैचों में 247 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 49 और स्ट्राइक रेट 157 का रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button