इकाना में लखनऊ की लगातार सातवीं हार, गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी; RR ने लगाई छलांग


जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
घरेलू मैदान पर लखनऊ की सातवीं हार
घरेलू मैदान पर यह लखनऊ की आईपीएल में लगातार सातवीं हार है। इस मामले में टीम ने डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमों ने हैदराबाद और पुणे में लगातार सात मैच हारे थे। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 2013-15 के बीच लगातार नौ मुकाबले गंवाए।



