छत्तीसगढ़

सट्टा ऐप का सरगना रडार पर, सट्टा किंग बाबू खेमानी के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों का खुलासा

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। मास्टरमाइंड बताए जा रहे बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर और उससे जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान करोड़ों की संपत्तियों, महंगी गाड़ियों और संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।पुलिस की करीब 10 टीमों ने सर्च वारंट के साथ आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव निवास में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में परिवार के सदस्य मौजूद मिले। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

जांच में सामने आया कि बाबू और उसके नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर संपत्तियां मौजूद हैं, जिनमें रविभवन में मोबाइल शॉप, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर जमीन शामिल है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू, क्रेटा समेत पांच लग्जरी कारें भी जांच के दायरे में आई हैं।

पुलिस अब बाबू खेमानी, उसके भाई करण और परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाल रही है। शुरुआती जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के संचालन के लिए 50 से ज्यादा आईडी और कई म्यूल अकाउंट के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले महादेव बुक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और बाद में खुद का सट्टा नेटवर्क संचालित करने लगा। पुलिस अब उससे जुड़े सहयोगियों और फाइनेंशियल लिंक की भी पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियां भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले बाबू के कई वीडियो और डिजिटल कंटेंट भी पुलिस खंगाल रही है, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button