सेलीब्रेशन होटल में देह व्यापार: अलीगढ़ पुलिस ने संचालक सहित 5 भेजे जेल


अलीगढ़। रसलगंज पुलिस चौकी के पास ओयो की आड़ में सेलीब्रेशन होटल में देह व्यापार के आरोप में पकड़ गए होटल संचालक सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया। तीन महिलाओं को जमानत मिल गई। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसलगंज निवासी होटल संचालक सत्येंद्र कुमार, हाथरस के चंदपा कस्बा निवासी विनय दीक्षित, हाथरस के शिव कालोनी निवासी संतोष कुमार, मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र की कोहिनूर तिराहा पंडित नगला निवासी समीर व गूलर रोड निवासी नवनीत यादव व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
महिलाओं ने न्यायालय से जमानत मिली
नौ मोबाइल फोन, 2105 रुपये, एक बिल बुक, छह आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, एक आगंतुक रजिस्टर, दो हिसाब रजिस्टर, दो क्यूआर कोड स्कैनर (पेटीएम, फोन पे, विजिटिंग कार्ड), एक कार भी बरामद की थी। शुक्रवार को पांचों पुरुषों को जेल भेज दिया। जबकि महिलाओं को न्यायालय से जमानत मिल गई।
कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले
सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पकड़ी गई युवतियों में मुरादाबाद, एटा व हाथरस की रहने वाली हैं। दो माह से यहां पर रह रहीं थीं। ‘ओयो होटल’ की तरह इस्तेमाल कर बाहर से ग्राहकों को बुलाया जाता था। पकड़े गए पुरुष आरोपितों में रसलगंज निवासी होटल संचालक सत्येंद्र कुमार, ग्राहक दिल्ली गेट निवासी नवनीत कुमार, संतोष व हाथरस गेट निवासी विनय हैं।
होटल संचालक 800 से 1,000 रुपये लेता था और 500 रुपये युवतियों को देता था
सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सीओ के अनुसार, होटल में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। ग्राहकों से होटल संचालक 800 से 1,000 रुपये लेता था और 500 रुपये युवतियों को देता था।


