खेल

वंशिका और चिराग ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में जीता स्वर्ण

वंशिका चौधरी और चिराग शर्मा ने मिस्र के काहिरा में हो रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में मेडल टैली में पहले स्थान पर बनी हुई है। दोनों ने व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) की तरफ से खेल रहीं आलियाकसांद्रा पियात्रोवा और मिकिता दौबाश (467.6) को हराया और 484.3 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। मोहिनी सिंह और हिमांशु राणा की दूसरी भारतीय जोड़ी ने चार टीमों के फाइनल में 407.4 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल जीता।वंशिका और चिराग ने इससे पहले शनिवार सुबह ओलंपिक इंटरनेशनल सिटी शूटिंग रेंज में कुल 582 का स्कोर किया था, और 14 टीमों के क्वालिफायर में टॉप पर रहे थे, जबकि मोहिनी और हिमांशु भी यहां 568 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वंशिका के लिए यह टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड मेडल है, इससे पहले उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता था। वहीं, चिराग के लिए भी यह दूसरा मेडल रहा। उन्होंने इससे पहले जूनियर पुरुषों की एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया था।

ट्रैप शूटिंग की पुरुष और महिला प्रतियोगिताएं भी उसी दिन खत्म हुईं। भारत की तरफ से दोनों वर्गों में एक-एक खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। पुरुष वर्ग में ज़ुहैर खान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 115 का स्कोर बनाया और छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, महिला वर्ग में भव्या त्रिपाठी ने पांच राउंड के बाद 108 का स्कोर किया और वह भी छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। हालांकि, फाइनल में भव्या का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और वह जूनियर महिला ट्रैप फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में इटली की खिलाड़ी मार्टिना मोंटानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 30 में से 26 निशाने सही लगाए और इसके साथ ही नया जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।

पुरुषों के फाइनल में जुहैर सातवें स्थान पर रहे, जबकि फ्रांस के एजेज थॉमस ने भी 28 का जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाकर जीत हासिल की। काहिरा जूनियर वर्ल्ड कप से भारत के कुल 14 मेडल हो गए हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button