खेल

पंजाब ने हासिल किया आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज, दिल्ली को छह विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया है। दिल्ली ने पंजाब को 265 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पंजाब ने सात गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। दिल्ली ने केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आईपीएल का यह सबसे  बड़ा रन चेज है। ये रिकॉर्ड पहले भी पंजाब के ही नाम था जिन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ दो विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब पंजाब ने अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया है।

पंजाब का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान जारी है और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस 36 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों के सहारे 71 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम को एक-एक सफलता मिली। श्रेयस अय्यर ने खुद को दो बार मिले जीवनदान का फायदा उठाया और 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। श्रेयस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे टीम का स्कोर 220 के पार पहुंच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button