मध्य प्रदेश
3 मई को होगा बाल साहित्यकारों एवं बाल विभूतियों का सम्मान
भोपाल। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र द्वारा 3 मई को अपराह्न 4 बजे से दुष्यंत संग्रहालय, शिवाजी नगर में आयोजित केन्द्र के 17वें वार्षिकोत्सव एवं बाल साहित्यकार सम्मान समारोह में इन बाल साहित्यकारों, को सम्मानित किया जा रहा है- श्रीमती सुधा दुबे, भोपाल, डॉ. विजयानंद डॉ. इन्दु गुप्ता, डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव, श्रीमती अनीता सक्सेना,
श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी, श्रीमती राजकुमारी चौकसे,डॉ. अरुणा पाठक,डॉ. पूनम सिन्हा, श्रेयसी,डॉ. जी.के. अग्रवाल,श्री कमलेश चन्द्राकर,श्री योगीराज योग ,श्रीमती विनीता सिंह चौहान,श्रीमती संतोष ऋचा,श्री विजय नामदेव,डॉ. वंदना गुप्ता, श्रीमती वंदना सोनी, विनम्र,श्री उत्कर्ष नारायन, कु. फाल्गुनी पुरोहित, कु. श्रेया सक्सेना,कु. दित्या भिमटे,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्री मनोहर ममतानी, न्यायमूर्ति (सेवा निवृत्त हाईकोर्ट) एवं अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग, जबकि सारस्वत अतिथि रहेंगे श्री खेमसिंह डहेरिया, अध्यक्ष, निजी विश्विद्यालय विनियामक आयोग और विशेष अतिथि होंगे प्रो. सौरभ प्रकाश, शिक्षविद। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी डॉ. कुंकुम गुप्ता, वरिष्ठ बाल साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष (लेखिका संघ)



