खबरमध्य प्रदेश

भोपाल रविन्द्र भवन में 1-2 मई को ‘भारत संस्कृति यात्रा’, दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुतियां: पं. प्रोसेनजीत पोद्दार

युवाओं को मंच, भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार पर फोकस: डॉ. राजकुमार मालवीय

भोपाल। हिन्दुस्थान आर्ट एंड म्यूज़िक सोसाइटी द्वारा ‘भारत संस्कृति यात्रा’ के 580वें और 581वें संस्करण का आयोजन 1 और 2 मई को रविंद्र भवन (अंजनी सभागृह) में प्रातः 09 बजे से सायं 10 बजे तक होगा। यह जानकारी गुरुवार को मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोसायटी के सचिव पं. प्रोसेनजीत पोद्दार ने दी।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देश के ख्यात कलाकार शास्त्रीय संगीत, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के तहत हर दिन शाम 5 से 6 बजे तक ‘युवा उत्सव’ होगा, जिसमें युवा कलाकारों को मंच दिया जाएगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे से ‘नेक्स्ट जेन टैलेंट समिट 2026’ के तहत प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी।

सह-समन्वयक डॉ. राजकुमार मालवीय ने बताया कि ‘भारत संस्कृति यात्रा’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना और युवाओं को परंपराओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में पद्मश्री पं. रोनु मजूमदार (बांसुरी), पद्मश्री पं. तरुण भट्टाचार्य (संतूर), गुरु गजेन्द्र पांडा (ओडिसी नृत्य), पं. कैवल्यकुमार गुरव (गायन) सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

आयोजन को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन में मंत्रीगण राव उदयप्रताप सिंह, विश्वास सारंग, चैतन्य काश्यप, धर्मेंद्र सिंह लोधी कृष्णा गौर, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी निदेशक विकास दवे सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button