मध्य प्रदेश

दोस्त को बंधक बनाकर नाबालिग से गैंगरेप, घर जाने के लिए बिलखती रही मासूम, खींचकर झाड़ियों में ले गए थे आरोपी

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ रेप किया है। नाबालिग अपने घर जाने के लिए चीखती रही लेकिन जंगल में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। घटना 29 अप्रैल की है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। नाबालिग और उसका दोस्त जंगल के रास्ते से आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर तीन लोग पहुंचे और नाबालिग किशोरी को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ आ रही थी तभी दो बाइकों पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और डरा-धमका कर मोबाइल, नकदी व चांदी की चेन लूट ली। इतना ही नहीं, पुलिस का डर दिखाकर तीनों नाबालिग किशोरी को जबरन जंगल के भीतर लेकर गए। वहां उसके दोस्त को बंधक बनाकर उसके सामने ही तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

  • पन्ना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप
  • दोस्त को बंधक बनाकर रखा
  • जंगल में लेकर जाकर किया दुष्कर्म
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button