त्रिगुण पूर्णिमा पर खीर प्रसादी और गन्ने का रस किया वितरित


भोपाल। राजधानी में भगवान बुद्ध की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर ग्राउंड के सामने खीर प्रसादी, गन्ने का रस और शीतल पर वितरित करके सेवा भाव और सद्भावना का संदेश दिया गया। आयोजक जयेन्द्र यादव ने बताया कि आज भगवान बुद्ध की जयंती है त्रिगुण पूर्णिमा है इस अवसर पर हम खीर, गन्ने का रस और शीतल पर का वितरण कर रहे हैं । साथ ही सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। हम लोगों के बीच सद्भावना का संदेश दे रहे हैं। त्रिगुण पूर्णिमा से तात्पर्य है कि आज के ही दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसी दिन उन्हें ज्ञान और परिनिर्माण प्राप्त हुआ था इसलिए इसे त्रिगुण पूर्णिमा कहा जाता है। वही अशोक खेडकर ने कहा कि हम आज हम खीर प्रसादीऔर गन्ने का रस वितरण करके लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसमें सभी लोगों का सहयोग है, मैं सभी को त्रिगुण पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं तथा सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं।




