सुर शंकरा की तुझ संग प्रीत लगाई सजना ने गौहर महल में मचाई धूम


भोपाल l संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के सौजन्य से गौहर महल में संचालित “स्टेट हैण्डलूम एक्सपो-2026” जिसमें देश के 10 राज्यों से आये 60 से अधिक बुनकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते दिखाई दिये जिसमें मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध चंदेरी व महेश्वरी साड़ीयों के साथ बिहार का भागलपुर सिल्क, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ीयाँ, पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद सिल्क, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली एवं झाड़खंड सहित कई राज्यों की पारंपरिक बुनाई की झलक सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 02 मई 2026 को सम्पन्न हुई 172वीं संगीतमय प्रस्तुति के दौरान देखने को मिली l
सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत/सिंगर सीए. निहारिका गर्ग ने मेला समिति के अधिकारी श्री अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफल एंकरिंग संभागीय अध्यक्ष आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेटिंग परी अलीज़ा खान, वीडियोग्राफी जावेद खान व दिलिप बोरसे, कार्यक्रम की निगरानी जिला अध्यक्ष फ़ाज़ील खान, साउंड ऑपरेटिंग आसिफ खान द्वारा की गई l
कार्यक्रम की शुरुआत शशिलता एवं आयशा खान की आवाज़ में सत्यम शिवम सुंदरम से हुई फिर उसके बाद लगातार एक से बढ़कर एक गानों की श्रंखला में परी अलीज़ा खान ने मेरा नाम चिन चिन चिन, आयशा खान ने रहें न रहें हम महका करेंगे, शशिलता ने ओर इस दिल में क्या रक्खा है, निवेदिता व्यास ने आपकी इनायते आपके क़रम, अमिता बोरसे ने दुनिया का मेला मेले में लड़की, मीना पुरोहित ने मेरे दिल ने जो माँगा मिल गया, बसंत बाथरे ने तुम्हें अपना साथी बनाने से पहले, जावेद खान ने ओ दिलबर जानिए, दिलिप बोरसे ने याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सतायेगी, नवेद सौदागर ने आसमान से आया फरिश्ता, अभिषेक गोहारिया ने पत्थर के सनम तुझे हमने एवं ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने मैं शायर तो नहीं के अलावा युगल गीतों में परी अलीज़ा खान व आयशा खान ने जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी, शशिलता व सुरेश गर्ग ने किसी से तुम प्यार करो, मीना पुरोहित व बसंत बाथरे ने प्यार हमारा अमर रहेगा, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने धूप में निकला न करो रूप की रानी गाकर दर्शकों की खूब तालियां सुनने को मिली वहीं दूसरी तरफ़ कार्यक्रम का टाइटल गीत तुझ संग प्रीत लगाई सजना एवं कार्यक्रम का समापन गीत साथी तेरे नाम एक दिन जीवन कर जायेंगे ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष/एंकर आयशा खान व ग्रुप के संस्थापक/अध्यक्ष भजन लेखक सुरेश गर्ग ने गाकर इस भीषण गर्मी का माहौल ओर भी गर्माकर दर्शकों को ठंडा पेय पदार्थ का सेवन करने को उत्सुक करने में सफलता पाई l


