खबरमध्य प्रदेश
सेवानिवृत्त पूर्व महानिदेशक (पुलिस)स्वर्गीय अखिलेश सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि


भोपाल। ए के सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट जबलपुर के भाई सेवानिवृत आई पी एस अधिकारी पूर्व महानिदेशक अखिलेश सिंह का आज लम्बी बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार नर्मदापुरम में किया गया। सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने स्वर्गीय अखिलेश सिंह पूर्व महानिदेशक को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण वर्मा ,प्रमोद वाणी ,आर एन कौल, पी सी जैन, सुरेश उपाध्याय, एस के जोशी, आर के बाजपेई, स्मिता गणपते, शिल्पा फडणवीस, एस के शर्मा, एस के सिकरवार, व्ही के शुक्ला, नेमी चंद्र जैन, पी एस विश्वकर्मा आदि शामिल थे।



