खेल

चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज यानी 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 156 रन का टारगेट दिया था, जो मेहमान टीम ने 17.3 ओवर में चेज कर लिया। यह चेन्नई की इस सीजन पांचवीं जीत थी और उनके अब 10 पॉइंट हैं। चेन्नई प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन यह छठी हार थी। यहां से 16 अंक तक पहुंचने के लिए दिल्ली को अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे।

कुछ ऐसी रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए डीसी ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जुटाए। निसांका 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल ने 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन टीम के खाते में जोड़े। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 69 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने समीर रिजवी के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। स्टब्स 31 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला। रिजवी ने 24 गेंदों में 4 छक्कों के साथ नाबाद 40 रन बनाए।चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने 3 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button