खबरमध्य प्रदेश

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश जाटव सम्मानित

भोपाल। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने पर रमेश जाटव, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय सांदीपनि विद्यालय तहसील बैरसिया जिला भोपाल को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा जनगणना के दौरान किए गए समर्पित, जिम्मेदार एवं अनुकरणीय कार्य की अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। रमेश जाटव ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button