देशबिज़नेस

मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन motorola razr fold

दुनिया का नंबर 1 फोल्डेबल कैमरा सिस्टम जिसे DXOMARK गोल्ड लेबल से नवाज़ा गया है, फोल्डेबल फोन्स में सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी और चमकदार 6.6 इंच की स्क्रीन जो खुलकर विशाल 8.1 इंच 2K डिस्प्ले बन जाती है। कीमत सिर्फ 5,556* रुपये प्रति माह से शुरू। साथ में लॉन्च हुए Moto Buds 2 Plus, जिसमें साउंड बाय बोस के साथ सेगमेंट का सबसे बेहतरीन ऑडियो, सिर्फ 4,999 रुपये में

नई दिल्ली, 14 मई 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया की अग्रणी कंपनी और भारत के नंबर 1 एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन motorola razr fold लॉन्च किया। यह फोन काम और मौज-मस्ती को नए अंदाज़ में पेश करता है और यूज़र्स बिना किसी रुकावट के काम कर सकते हैं, कुछ नया बना सकते हैं और एक साथ कई काम कर सकते हैं।
इस डिवाइस में दुनिया का सबसे बेहतरीन फोल्डेबल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसे इमेजिंग की बेहतरीन क्वालिटी के लिए DXOMARK गोल्ड लेबल मिला है। इसमें दुनिया का एकमात्र ट्रिपल 50MP प्रो-ग्रेड फोल्डेबल कैमरा सिस्टम है, जो एडवांस्ड सोनी LYTIA™️ 828 और सोनी LYTIA™️ 600 कैमरे पर आधारित है और मोटो एआई से लैस है। यह फ्लैगशिप-स्तर की स्पष्टता, सिनेमाई डायनेमिक रेंज, एकदम असली रंग, तेज़ शेडो, कम ग्रेन, ब्लर-फ्री शॉट्स, पैंटोन™️ वैलिडेटेड ट्रू कलर्स और स्किनटोन सटीकता देता है। साथ ही मोटो एआई वीडियो एन्हांसमेंट इंजन के साथ 8K डॉल्बी विजन®️ रिकॉर्डिंग की सुविधा है, जिसमें इंडस्ट्री-फर्स्ट ड्यूल टोन मैपिंग इंजन है और सभी लेंस से 60fps तक 4K डॉल्बी विजन®️ रिकॉर्डिंग भी मिलती है। 6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 80W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मोटोरोला रेज़र फोल्ड में शानदार 165Hz LTPO एक्सटर्नल डिस्प्ले और इमर्सिव 2K मेन डिस्प्ले भी है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से पावर्ड यह फोन एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग से इमेजिंग को और भी बेहतर बनाता है। पैंटोन™️ क्यूरेटेड रंगों में डायमंड पीके-इंस्पायर्ड फिनिश और साटिन लक्से-इंस्पायर्ड फिनिश तथा IP48 और IP49 ड्यूरेबिलिटी के साथ motorola razr fold एक सच्चा प्रीमियम और बेजोड़ स्मार्टफोन अनुभव देता है।
motorola razr fold इमेजिंग में एक नया मानक स्थापित करता है। इसे इमेजिंग की बेहतरीन क्वालिटी के लिए DXOMARK गोल्ड लेबल मिला है, जिसकी बुनियाद मोटो एआई से पावर्ड एडवांस्ड 50MP सोनी LYTIA™️ 828 कैमरा और 8K डॉल्बी विजन®️ रिकॉर्डिंग है। यह सेंसर असाधारण स्पष्टता, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज़ परफॉर्मेंस, एडवांस्ड एआई नॉइज़ रिडक्शन से गहरे ब्लैक और सिनेमाई कंट्रास्ट तथा बेहतर हाइलाइट्स और गहरे शेडो के साथ शानदार फोटोग्राफी करता है। 3.5 डिग्री OIS स्टेबिलाइज़ेशन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बेहद स्थिर रहती है, जबकि मोटो एआई रियल टाइम में टेक्सचर, डायनेमिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है। तेज़ हलचल वाले दृश्यों में भी एकदम साफ और ब्लर-फ्री तस्वीरें मिलती हैं। पैंटोन वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन स्किनटोन™️ वैलिडेशन के साथ यह कैमरा बिल्कुल असली और जीवंत रंग पेश करता है, ठीक वैसे जैसा क्रिएटर्स चाहते हैं।
मुख्य सेंसर का साथ देता है 50MP सोनी LYTIA™️ 600 पेरिस्कोप कैमरा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 100x सुपर जूम प्रो है। इसके अलावा 122 डिग्री तक के फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड और मैक्रो विजन कैमरा भी है, जो विस्तृत लैंडस्केप और बारीक क्लोज़-अप दोनों के लिए बेहतरीन है। सेल्फी के लिए बाहर की तरफ 20MP और अंदर की तरफ क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह डिवाइस मोटो एआई वीडियो एन्हांसमेंट इंजन के साथ अल्ट्रा-शार्प 8K डॉल्बी विजन®️ रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और सभी लेंस से 60fps तक 4K डॉल्बी विजन®️ रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है, जिससे हर एंगल से सिनेमाई कहानी बयां करने के लिए लेंस बदलना बेहद आसान हो जाता है। FHD स्लो मोशन में 240fps तक की रिकॉर्डिंग होती है। मोटो एआई स्मार्ट फीचर्स में फोटो एन्हांसमेंट इंजन, इंडस्ट्री-फर्स्ट ड्यूल टोन मैपिंग वाला वीडियो एन्हांसमेंट इंजन, एडैप्टिव स्टेबिलाइज़ेशन, 100x तक का सुपर जूम प्रो और डायनेमिक बोकेह शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेम मैच, इंस्टाग्राम HDR, एक्टिव फोटोज़, वीडियो होराइज़न लॉक, ऑडियो ज़ूम, एडैप्टिव स्टेबिलाइज़ेशन, हाइपरलैप्स, लॉन्ग एक्सपोज़र मोड, एयर जेस्चर कंट्रोल, फीफा वर्ल्ड कप™️ वॉटरमार्क और गूगल फोटोज़ एआई टूल्स के साथ पूरा इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिसमें मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्लर, मैजिक एडिटर और बहुत कुछ शामिल है।
motorola razr fold में 6,000mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो परफॉर्मेंस से बिना कोई समझौता किए एक बार चार्ज करने पर 43 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देती है। इसे खासतौर पर लगातार स्ट्रीमिंग, गेमिंग, 8K रिकॉर्डिंग, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए डिज़ाइन किया गया है और एडवांस्ड सिलिकॉन-कार्बन तकनीक पतले डिज़ाइन में भी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी सुनिश्चित करती है। इसके साथ 80W टर्बोपावर™️ चार्जिंग, 50W टर्बोपावर™️ वायरलेस चार्जिंग और ईयरबड्स, स्मार्टवॉच तथा अन्य संगत एक्सेसरीज़ के लिए 5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
इस स्मार्टफोन में 8.1 इंच 2K एक्सट्रीम एमोलेड मेन डिस्प्ले है, जो टैबलेट जैसी मल्टीटास्किंग, सिनेमाई व्यूइंग, क्रिएटर-ग्रेड एडिटिंग और फ्लैगशिप गेमिंग का अनुभव देती है। साथ में 6.6 इंच एक्सट्रीम एमोलेड एक्सटर्नल डिस्प्ले भी है, जो फोन मुड़ा हुआ होने पर भी मैसेजिंग, नेविगेशन, प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन और कैमरा का पूरा अनुभव देती है, यानी फोन खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती। एक्सटर्नल डिस्प्ले पर 165Hz LTPO रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद रहती है, एनिमेशन बेहतर दिखते हैं, गेमिंग रिस्पॉन्सिव होती है और इंटरैक्शन और भी इमर्सिव हो जाता है। पैंटोन™️ वैलिडेटेड डिस्प्ले और पैंटोन™️ स्किनटोन™️वैलिडेशन के साथ यह स्क्रीन एकदम असली रंग और सटीक स्किनटोन पेश करती है, ठीक वैसे जैसा क्रिएटर्स चाहते हैं। मेन डिस्प्ले पर 6,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सीधी धूप में भी अल्ट्रा-वाइब्रेंट HDR प्लेबैक सुनिश्चित करती है। HDR10+, 100% DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ मिलकर एक अरब से ज्यादा रंगों के साथ अल्ट्रा-सटीक कलर रिप्रोडक्शन और गहरा विज़ुअल यथार्थ देते हैं। बाहर कॉर्निंग®️ गोरिल्ला®️ ग्लास सिरेमिक 3 और अंदर अल्ट्रा थिन ग्लास के साथ यूज़र्स डिस्प्ले की मजबूती पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।
motorola razr fold में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है, जो बैटरी ड्रेन किए बिना तेज़ और दमदार परफॉर्मेंस देता है। 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ यह फोन बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग, रिस्पॉन्सिव गेमिंग और रोज़मर्रा की स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। रैम बूस्ट स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदल देता है और कई ऐप्स को बिना किसी रुकावट के चलाता रहता है।
इसके अलावा यह डिवाइस अनफोल्ड होने पर महज 4.6mm पतला है और इसका वज़न 240 ग्राम है। इसमें पैंटोन™️ क्यूरेटेड प्रीमियम फिनिश दी गई है, जिसमें साटिन लक्से और डायमंड पीके टेक्सचर शामिल हैं। पैंटोन™️ लिली व्हाइट में साटिन लक्से-इंस्पायर्ड फिनिश सॉफ्ट-टच सिल्की टेक्सचर और एलीगेंट प्रीमियम लुक देती है, जबकि पैंटोन™️ ब्लैकेंड ब्लू में डायमंड पीके टेक्सचर्ड फिनिश लग्ज़री फैब्रिक क्राफ्टसमैनशिप से प्रेरित है और हाथ में पकड़ने पर एक अनोखा और परिष्कृत अनुभव देती है। एयरक्राफ्ट-ग्रेड स्टील हिंज और टाइटेनियम रिइन्फोर्समेंट के साथ एडवांस्ड हिंज इंजीनियरिंग से स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी बेहतर हुई है, फोल्डिंग स्मूद हुई है और लंबे समय तक टिकाऊपन सुनिश्चित हुआ है। प्रेसिजन-इंजीनियर्ड टियरड्रॉप-शेप्ड हिंज स्क्रीन पर पड़ने वाला तनाव कम करता है और बेहद आसान व स्वाभाविक फोल्डिंग अनुभव के साथ साफ-सुथरा और बेजोड़ लुक देता है। कॉर्निंग®️ गोरिल्ला®️ ग्लास सिरेमिक 3 वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होने के नाते यह बेहतर टिकाऊपन, खरोंच प्रतिरोध और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में प्रीमियम सुरक्षा देता है।
लॉन्च पर मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, ” motorola razr fold के साथ हम फोल्डेबल फोन्स के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे बेहतर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो शानदार डिज़ाइन, प्रो-ग्रेड इंटेलिजेंस और बेहतरीन क्राफ्टसमैनशिप को एक साथ लाता है, जिससे हर इंटरैक्शन वाकई खास बन जाता है। मोटो बड्स 2 प्लस के साथ, जहां साउंड बाय बोस की शानदार ध्वनि और एकॉस्टिक विशेषज्ञता मिलती है, हम एक ऐसा इकोसिस्टम पेश कर रहे हैं जो उतना ही स्टाइलिश है जितना दमदार और यह सेगमेंट का सबसे बेहतरीन ऑडियो अनुभव है।
मोटोरोला में हम हमेशा से मानते रहे हैं कि बेहतरीन तकनीक निजी महसूस होनी चाहिए और यह लॉन्च इसी सोच की सबसे पूरी अभिव्यक्ति है। हमें गर्व है कि हम यह अनुभव भारत में ला रहे हैं, जो अपने उपभोक्ताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और देश की अग्रणी एआई स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में हमारी स्थिति को और मज़बूत करता है।”
एंड्रॉइड™️ 16 पर आधारित हेलो यूआई पर चलने वाले motorola razr fold के साथ 7 साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा है। यह ओएस गहरी कस्टमाइज़ेशन की सुविधा देता है, जिसमें कस्टम रंग, फॉन्ट और आइकन शेप से लेकर होम और लॉक स्क्रीन के लिए यूनीक वॉलपेपर तक शामिल हैं। फीचर्स में ऑटो ब्लर स्क्रीनशॉट, जेस्चर्स, क्विक कैप्चर, फास्ट फ्लैशलाइट, थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट और क्विक लॉन्च शामिल हैं, जबकि एआई-पावर्ड सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन समय के साथ रिस्पॉन्सिवनेस, ऐप लॉन्च स्पीड और बैकग्राउंड एफिशिएंसी को बेहतर बनाता रहता है।
motorola razr fold में मोटो एआई 2.0 भी दिया गया है, जो मौके के मुताबिक सुझाव, एआई-पावर्ड प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव अनुभवों के साथ अगले स्तर की इंटेलिजेंस देता है। एआई इमेज स्टूडियो में टेक्स्ट टू इमेज, स्केच टू इमेज, एआई अवतार, टेक्स्ट टू स्टिकर और एआई प्लेलिस्ट स्टूडियो क्रिएशन टूल्स मिलते हैं। कैच मी अप 2.0, पे अटेंशन, नेक्स्ट मूव सजेशन्स, ग्लोबल सर्च, शो दिस ऑन दैट और ऑटो स्क्रीनशॉट ब्लर जैसे फीचर्स रोज़मर्रा की प्रोडक्टिविटी को और बेहतर बनाते हैं। रिमेंबर दिस, रिकॉल और सेव टू मेमोरी एक स्मार्ट मेमोरी वॉल्ट की तरह काम करते हैं, जबकि गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन लिखने, सीखने, प्लानिंग, एआई इमेज जनरेशन और गूगल ऐप्स में बिना किसी रुकावट के काम करने की सुविधा देता है।
motorola razr fold IP48 और IP49 रेटेड वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ एडवांस्ड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है, जो रोज़ाना के उपयोग को और भरोसेमंद बनाता है। स्मार्ट वॉटर टच तकनीक से पानी या नमी में भी स्क्रीन का टच बिना रुकावट काम करता है। साउंड बाय बोस, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस®️ स्पेशियल ऑडियो और हाई-रेज़ ऑडियो के साथ गोल्ड स्टैंडर्ड सिनेमाई साउंड का इमर्सिव अनुभव मिलता है, जो बेहतर गहराई, पोज़िशनिंग और इमर्शन के साथ मल्टीडायमेंशनल साउंड देता है।
विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल महोत्सव के जश्न में फीफा वर्ल्ड कप 26™️ कलेक्शन के तहत motorola razr fold का एक्सक्लूसिव फीफा स्पेशल एडिशन पेश किया गया है, जिसमें एक्सक्लूसिव फीफा अनुभव, फीफा वर्ल्ड कप 26™️ वॉटरमार्क, क्यूरेटेड वॉलपेपर, ऑफिशियल रिंगटोन और फीफा®️ हीरोज़ गेमिंग एक्सेस मिलता है।
motorola razr fold के साथ moto buds 2 plus भी मिलते हैं, जो पूरे अनुभव में स्टाइल और प्रीमियम ऑडियो का बेहतरीन मेल जोड़ते हैं। साउंड बाय बोस तकनीक से पावर्ड मोटो बड्स 2 प्लस को सेगमेंट का सबसे बेहतरीन ऑडियो अनुभव कहा गया है। इन्हें बेहतरीन ज्वेलरी की तरह तराशा गया है और ये एक बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 11mm के दमदार डायनेमिक ड्राइवर्स गहरा बास देते हैं, जबकि Knowles के बैलेंस्ड आर्मेचर असाधारण स्पष्टता और बारीकियां जोड़ते हैं। LHDC और LDAC कोडेक्स सपोर्ट से समृद्ध, हाई-क्वालिटी और लो-लेटेंसी वायरलेस ऑडियो सुनिश्चित होता है।
बोस इंजीनियर्स के साथ मिलकर ट्यून किए गए डायनेमिक ANC के साथ मोटो बड्स 2 प्लस सेगमेंट का सबसे बेहतरीन एडैप्टिव ANC बन जाता है, जो बाहरी शोर को स्मार्ट तरीके से ब्लॉक करता है। ट्रांसपेरेंसी मोड ज़रूरत पड़ने पर आसपास की आवाज़ें भी सुनने देता है। छह माइक्रोफोन सिस्टम, एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन और क्रिस्टलटॉक एआई के साथ कॉल्स शोरगुल भरे माहौल में भी एकदम साफ रहती हैं। एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे और केस के साथ 40 घंटे तक प्लेबैक के साथ ये फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। यह सेगमेंट में ब्लूटूथ®️ 6.0 के साथ आने वाले एकमात्र ईयरबड्स हैं और इनमें ड्यूल कनेक्शन, गेमिंग मोड, वेयर डिटेक्शन, फिट टेस्ट, IP54 वॉटर रेज़िस्टेंस और संगत मोटोरोला डिवाइस पर मोटो एआई फीचर्स का इंस्टेंट एक्सेस भी मिलता है।
उपलब्धता:
motorola razr fold दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, 12GB रैम + 256GB और 16GB रैम + 512GB। यह पैंटोन™️ ब्लैकेंड ब्लू और पैंटोन™️ लिली व्हाइट के शानदार रंग विकल्पों में आएगा। इसमें डायमंड पीके-इंस्पायर्ड फिनिश और साटिन लक्से-इंस्पायर्ड फिनिश सहित प्रीमियम फिनिश का चुनाव मिलेगा, जो एक अनोखा और लग्ज़रियस अनुभव देने के साथ-साथ टिकाऊपन और रोज़मर्रा का आराम भी सुनिश्चित करता है। इसके अलावा motorola razr fold सीमित मात्रा में फीफा स्पेशल एडिशन में भी उपलब्ध होगा। motorola razr fold 20 मई 2026 से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और रिलायंस डिजिटल सहित भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा और इसकी प्रभावी लॉन्च कीमत मात्र 1,39,999 रुपये* से शुरू होती है।

moto buds 2 plus अभी फ्लिपकार्ट पर पैंटोन सिल्हूट और पैंटोन कूल व्हाइट के दो स्टाइलिश रंगों में 4,999 रुपये* की प्रभावी लॉन्च कीमत पर उपलब्ध हैं।
लॉन्च कीमत
motorola razr fold 12/256 GB: 1,49,999 रुपये
motorola razr fold 16/512 GB: 1,59,999 रुपये
motorola razr fold 16/512 GB FIFA एडिशन: 1,69,999 रुपये
Moto Buds 2 प्लस: 5,999 रुपये

बचत के ऑफर:
motorola razr fold पर ग्राहक नीचे दिए गए ऑफर का लाभ उठा सकते हैं:
10,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
अथवा
10,000 रुपये का फ्लैट एक्सचेंज बोनस
चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।

moto buds 2 plus पर ग्राहकों को नीचे का ऑफर भी मिलेगा:
1,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट

नेट इफेक्टिव प्राइसिंग (बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स सहित)
• motorola razr fold 12/256 GB: 99,999* रुपये या मात्र 5,556^ रुपये प्रति माह
• motorola razr fold 16/512 GB: 1,09,999* रुपये या मात्र 6,111^ रुपये प्रति माह
• motorola razr fold 16/512 GB FIFA Edition: 1,19,999* रुपये या मात्र 6,667^ रुपये प्रति माह
• Moto Buds 2 Plus: 4,999* रुपये
नोट:
• *T&C लागू। ऊपर दिए गए मूल्य 40,000 रुपये के एक्सचेंज वैल्यू और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मानकर निकाले गए हैं (केवल चुनिंदा एक्सचेंज डिवाइस पर लागू)।
• ^18 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर आधारित गणना (99,999 रुपये वाले डिवाइस वैल्यू पर, एक्सचेंज सहित)।

सर्विस ऑफर विवरण:
जो ग्राहक पहले 1 महीने यानी 20 जून तक motorola razr fold खरीदेंगे, उन्हें एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगी, जो 1 साल तक वैध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button