मत्स्य महाससंघ द्वारा प्रधानमंत्री की मितव्ययिता सम्बन्धी अपील की धज्जियां उड़ाई गईं
भोपाल। सेमी गवरमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं में पेट्रोल डीजल फिजूल खर्ची एवं वित्तीय अनियमित्ता का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि एक ओर देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना नहीं खरीदने ,पेट्रोल डीजल का कम उपयोग और फिजूल खर्ची नहीं करने की अपील की है।दूसरी ओर निगम मंडलों में प्रधान मंत्री की अपील की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं । अभी प्रधान मंत्री की अपील का एक सप्ताह भी नहीं हुआ है मध्यप्रदेश की एक संस्था मत्स्य महासंघ द्वारा कोडियार होटल में मीटिंग कर लाखों रुपये फिजूल खर्च कर डाला, जबकि यह मीटिंग मत्स्य महासंघ के परिसर में यह मीटिंग हाल मे हो सकती थी। अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया है कि वाहनों का दुरुपयोग पेट्रोल डीजल का दुरूपयोग फिजूल खर्च करने वाले निगम मंडल सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों परिषदों आयोग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये्।



