अध्यात्ममध्य प्रदेश

गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत 24 मई 2026 से व्यसन मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ इंडस टाउन चेतना केंद्र, भोपाल से किया गया। आगामी कार्यक्रम की जानकारी रमेश नागर जिला समन्वयक भोपाल ने बताया कि यह अभियान सप्ताह भर विभिन्न चेतना केंद्रों पर संचालित होगा, जिसमें प्रतिदिन जनजागरण, संपर्क अभियान, संकल्प सभाएँ,मानव श्रृंखला , चित्र कला, निबंध प्रतियोगिता , नुक्कड़ नाटक एवं व्यसन मुक्ति से संबंधित रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारवान बनाना है। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशों के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए व्यसन त्यागने हेतु प्रेरित करेंगे। इस व्यसन मुक्ति सप्ताह का समापन 31 मई “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर कोलार चेतना केंद्र, मंदाकिनी क्षेत्र, भोपाल में आयोजित भव्य रैली एवं व्यसन मुक्ति मानव श्रृंखला के साथ होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, युवा, मातृशक्ति एवं नागरिकजन सहभागिता करेंगे तथा नशामुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button