प्लेऑफ में पहुंचते ही राजस्थान रॉयल्स का पटलवार, 24 दिन बाद दिया पंजाब किंग्स के पोस्ट का जवाब


नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम का ग्रुप राउंड का आखिरी मैच हुआ। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मैच में किसी कीमत पर जीत की जरूरत थी। वानखेड़े स्टेडियम में 205 रन बनाने के बाद राजस्थान ने मुंबई को 175 रनों पर रोक दिया। टीम को 30 रनों के अंतर से जीत मिली और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। राजस्थान की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया।
राजस्थान ने पंजाब पर बोला हमला
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोशल मीडिया पर काफी समय से टकरार देखने को मिल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने ही इस सीजन पंजाब को हराने वाली पहली टीम थी। उस जीत के बाद राजस्थान ने सलमान खान के वायरल ट्वीट पर डेनोवन फेरेरा का वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह कह रहे हैं- सॉरी भाई आज नहीं।सलमान खान ने 2014 एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- जिंटा की टीम जीत गई क्या?
पंजाब किंग्स अपने जीत के बाद उस ट्वीट पर बार-बार कमेंट कर रही थी। राजस्थान रॉयल्स ने जीत के बाद मजे लिए। राजस्थान रॉयल्स ने उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला। उस मुकाबले में 225 रन बनाने के बाद भी टीम को हार मिली। इसके बाद पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- सॉरी भाई आज नहीं।
राजस्थान रॉयल्स ने अब जवाब दिया
पंजाब किंग्स के एक मई को किए गए उस ट्वीट का राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद जवाब दिया है। फ्रेंचाइजी ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हाथ दिखाकर किसी को रोक रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में राजस्थान रॉयल्स ने आंख मारने वाली इमोजी लगाकर लिखा- पंगा ना लो।



