मध्य प्रदेश
संतोष को नियुक्त किया गया महासचिव

भोपाल। संतोष कुमार वर्मा, साइग्रेट, तीन को तृतीय वर्ग कर्मचारी मध्यप्रदेश का प्रांतीय सचिव बनाया गया है। संघ के अध्यक्ष अतुल मिश्रा की अनुशंसा पर उन्हें यह जवाबदारी सौंपी गई। संतोष को यह दायित्व दिए जाने पर पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से विजय रघुवंशी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मोहन अय्यर संरक्षक, मोहम्मद सलीम, जिलाध्यक्ष भोपाल एसएल पंजवानी, आशुतोष शुक्ला, अध्यक्ष विभागीय समिति पं.खुशीलाल महाविद्यालय, जयवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष जिला भोपाल, रत्नेश सौंधिया, अरुण सोनी, अध्यक्ष वाल्मी एवं अन्य पदाधिकारीगणों ने बधाई दी है।

