मध्य प्रदेश

धाकड़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न

 

भोपाल। राजधानी में धाकड़ समाज के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक
अध्यक्ष धनराज नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। धाकड़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान महासंघ की संगठनात्मक मजबूती, समाजहित एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में महासंघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज धाकड़,सचिव ललित नागर, कोषाध्यक्ष रामेश्वर धाकड़,श्री अनिल धाकड़,कौशल नागर,जिला अध्यक्ष श्री विष्णु राजपूत टेकेश्वर ठाकुर, आसाराम, हेमराज, मधुसूदन, डालचंद आदि पदाधिकारीयो ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया। जिसमें महासंघ के संगठन का विस्तार एवं सदस्यता अभियान, अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास, समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा, भविष्य की कार्ययोजना एवं आगामी बैठकों की रूपरेखा, समाज में एकता, सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने महासंघ को मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में समाज के सक्रिय पदाधिकारी मनोज धाकड़ का बैठक आयोजन एवं आतिथ्य हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button