उप मुख्यमंत्री ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर बीहर नदी में किया दीपदान
हर व्यक्ति सरकार के सरकार के जल संरक्षण के प्रयासों में योगदान दे-उपमुख्यमंत्री

आज हम पानी का बैंक भरेंगे तभी भावी पीढ़ी को मिलेगा पानी -उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
भोपाल 25 मई 2026.जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर जल संरक्षण का संदेश दिया उप मुख्यमंत्री ने पंचमठ में बीहर नदी की आरती कर के दीपदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पानी का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है हर व्यक्ति जल संरक्षण में सरकार के प्रयासों में अपना योगदान दे अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पानी की एक-एक बूंद को सहेज कर धरती मां के कोख में पहुंचाएं हम आज पानी का बैंक भरेंगे तभी भावी पीढ़ी को पानी मिल सकेगा पानी ही जीवन का आधार है पानी यदि नहीं रहा तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के दिन जल संरक्षण का सराहनी कार्यक्रम आयोजित किया गया है हम सब मिलकर रेवा को स्वच्छता और सुंदरता में देश का नंबर वन शहर बनाएंगे पूरे शहर में आगामी वर्ष में बड़े पैमाने पर पौधरोक्त किए जाएंगे इन पौधों की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी होगी हमारे पूर्वजों ने हमें बड़े-बड़े तालाब और बगीचे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया हम सबको भी भाभी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण को अपनाना होगा तभी प्रकृति का संतुलन बना रहेगा और धरा पर जीवन सुरक्षित रहेगा पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन देते हैं हम ऑक्सीजन लेकर वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं पेड़ पौधे हमारे लिए जीवन दाहिनी ऑक्सीजन देने के संजीव कारखाने हैं इसलिए हर व्यक्ति हर बार कम से कम पांच पौधे रोपित और उन्हें विकसित करने का संकल्प ले।
उप मुख्यमंत्री ने पंचमेश धाम में शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा बीहर आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व महापौर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों में हम सब योगदान दें। रिवरफ्रंट निर्माण से पंचमठ धाम का सुंदरीकरण और विकास हो गया है इस स्थान की सुंदरता को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कमिश्नर नगर निगम अक्षत जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में 15 तरह की गतिविधियां संचालित हैं अभियान के तहत शान द्वारा निर्धारित किए गए लक्षण की रीवा नगर निगम तथा सभी नगर पंचायत द्वारा पूर्ति कर दी गई है पुरानी जल स्रोतों की सफाई और जीणोद्धार पानी की टंकियां की सफाई बावरी की सफाई जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर घर में लगाने का अभियान चलाया जाएगा। समारोह में कवि श्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने जल संरक्षण पर प्रेरक गीत और कविताएं सुनाई। समझ में श्री राजगोपाल चारी मिश्रा श्री दीनानाथ वर्मा श्री अंबुज रजक श्री राजीव पांडे श्री मुन्ना खान श्री गौरव पांडे उपायुक्त नगर निगम श्री प्रकाश द्विवेदी श्री अभिमन्यु सिंह जन अभियान परिषद के श्री जागेश्वर तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।



