मध्य प्रदेश

रीवा आर्यिका संघ सड़क दुर्घटना के विरोध में सकल जैन समाज का मौन जुलूस

रीवा मे आर्यिका संघ के साथ हुई सड़क दुर्घटना को लेकर सकल जैन समाजमें गहरा रोष हे, आज प्रदेश सहित देश में जैन समाज आंदोलन रत रही, इसके विरोध में भोपाल में सकल जैन समाज द्वारा विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया, चौक धर्मशाला में मुनि संभव सागर महाराज ने आशीष वचन में कहा संत केवल समाज के नहीं अपितु भारत की अमूल्य संपदा हे, देश में संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू होना चाहिए, तत्पश्चात मौन जुलूस जैन समाज ने निकाला जो चौक मंदिर से सुभाष चौक सराफा लखेरापूरा होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर आया यहां प्रशासन के कहने पर समाज जन सोमवारा पर रुक गए, ओर विरोध सभा में समाज के लोगो ने कहा आर्यिका उपशम मति माताजी आर्यिका श्रुत मति माताजी की रीवा में हुई सड़क दुर्घटना गहरी साजिश हे, ये दुर्घटना नहीं हत्या हे, देश के विभिन्न शहरों में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में पैदल पद विहार कर रहे संतों को नुकसान हो रहा है, विरोध सभा में महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए थी जिस पर लिखा था, तपस्वियों की रक्षा मानवता संयम और भारतीय संस्कृति की रक्षा हे,, निहत्थे संतो पर प्रहार मानवता पर प्रहार हे, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया
समाज द्वारा राष्ट्र पति प्रधान मंत्री प्रदेश मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन ए डी एम अधिकारी को दिया गया, , इस अवसर दिगंबर जैन श्वेतांबर जैन समाज सहित सभी मंदिरों समिति सामाजिक संगठन महिला संगठन के पदाधिकारी सहित सकल जैन समाज के लोग मौजूद थे, अंशुल जैन प्रवक्ता

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button