मध्य प्रदेश
जून के चौथे सप्ताह में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) के तत्वावधान में द्वितीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा
गुजरात के अहमदाबाद में जून के चौथे सप्ताह में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) के तत्वावधान में द्वितीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा जिसमें पिछले साल की तरह इस साल भी मध्य प्रदेश की महिला एवं पुरुष वर्ग की दोनों टीमें मध्य प्रदेश टाइगर्स के नाम से भाग लेंगी | पिछले साल मध्य प्रदेश की पुरुष टीम तीसरे स्थान पर रही थी | टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दोनों टीमें ज़ोर शोर से अभ्यास कर रही हैं। जून महीने के दूसरे सप्ताह में इंदौर मे कैंप आयोजित किया जाएगा इसके बाद टीम टूर्नामेंट के लिए अहमदाबाद रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के सचिव मोहम्मद शाहिद ने जानकरी दी और अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया की मध्य प्रदेश टाइगर्स टीम के सदस्यों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है |


