खबरमध्य प्रदेश
मेवाड़ राजवंश के रक्षक वीर योद्धा कीरत बारी की जयंती 5 जून को उत्साह एवं धूमधाम से मनाई जाएगी
राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह रावत ने बताया कि गत वर्षों की भांति 5 जून 2026 को मेवाड़ राजवंश के रक्षक एवं महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदय सिंह को जीवन दान देने वाले महाबलिदानी विश्वास पात्र वीर योद्धा कीरत बारी जयंती 5 जून को बारी समाज द्वारा मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखण्ड राजस्थान छत्तीसगढ़ दिल्ली महाराष्ट्र हरियाणा पंजाब सहित पूरे देश मनाई जाएगी. अत: अरुण वर्मा (बारी) राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश राउत राष्ट्रीय संरक्षक अलोक रंजन राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार संजय बारी राष्ट्रीय महासचिव अवधेश बारी राष्ट्रीय संयोजक ने बारी समाज के लोगों से अनुरोध किया है कि अपने महापुरुष वीर योद्धा कीरत बारी को जयंती धूमधाम से मनाएं साथ हीपांच दीपक जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित करें.


