खामोश हो गई भारतीय खेल जगत की शाही आवाज, मशहूर ओलिंपियन अर्जुना अवार्डी राजा रणधीर सिंह का निधन

एशियाई खेलों के पहले गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय शूटर राजा रणधीर सिंह जी नही रहे। भारत के दिग्गज खेल प्रशासक ओर पूर्व ओलम्पिक शूटर राजा रणधीर जी पटियाला का बुधवार को नई दिल्ली में उम्र संबंधित बीमारियों के कारण 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
जयेंद्र सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्वालियर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा।
रणधीर सिंह ने भारत को एशियाई खेलों में पहला गोल्ड मेडल शूटिंग ट्रैप इवेंट में 1978 के बैंकॉक में दिलाया। और भी मेडल दिलाए। उन्होंने ओलम्पिक खेलों के महाकुंभ में लगातार पांच बार भारत का प्रतिनिधित्व किया (1968,1972,1976,1980,1984) आपको भारत सरकार ने 1979 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
खेलों के बाद वे भारतीय खेल जगत में दिग्गज खेल प्रशासक के रूप मे सदैव याद किए जाएंगे, लंबे समय तक भारतीय ओलम्पिक संघ(IOA) के महासचिव रहे।
ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के भी महासचिव रहे। आप 2024 से OCA के अध्यक्ष भी बने
आपने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के मेंबर रहे जहां से भारतीय खेल से संबंधित समस्याओं के समाधान में भी बड़ी भूमिका निभाई।
आपने खेल प्रशासक के तौर पर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया।
आपका जन्म 1946 में 18 अक्टूबर को पटियाला के शाही परिवार में हुआ वह पटियाला महराज भूपिंदर सिंह जी के पोते और राजा भलेन्द्र सिंह जी के पुत्र थे।
जैसा आप सभी जानते हैं कि पटियाला रियासत का खेलों के साथ रिश्ता सदियों पुराना है।
2010 के दिल्ली राष्ट्र मंडल खेलों को भारत लाने और उनके सफल आयोजन के पीछे रणधीर सिंह की प्रशासनिक महारत की बड़ी भूमिका थीं। दिल्ली में तत्कालीन वाजपेई सरकार के साथ मिलकर अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मजबूत पक्ष रखा।
उनकी छवि हमेशा संकट मोचन वाली रही
भारतीय खेल जगत में जब भी कोई अंतर राष्ट्रीय संकट आया तो राजा रणधीर सिंह जी ने अपने निजी प्रभाव का उपयोग कर देश का पक्ष मजबूत किया।
उनकी सोच खेलों के प्रति गाँव पंचायत लेवल पर प्रतियोगिता आयोजित किया जाये जिसमें अच्छे खिलाड़ियों को जिला स्तर पर तैयार करना था वे सदैव खेलों के प्रति तत्पर मदद हेतू उपस्थित रहते थे। कभी भी खिलाड़ी, कोच किसी भी समस्या हेतु मिल सकते थे।
सरल स्वभाव खेलों के प्रति समर्पण देश में खेलो का आयोजन पंचायत स्तर पर हो के पक्षधर थे।
हम उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति
जयेंद्र सिंह राणा
9868068211



