खबरमध्य प्रदेश
सफेद चंदन से अभिषेक के बाद हुई बाबा बटेश्वर की महा आरती

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा गुरु प्रदोष के अवसर पर कच्चा दूध, गंगाजल, सफेद चंदन, अक्षत एवं कनेर के पुष्प तथा विजया से बाबा बटेश्वर का प्रदोष काल में अभिषेक किया गया| समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया बृहस्पति ग्रह की शांति, विवाह में आने वाली बाधाओं, आर्थिक परेशानियों से राहत एवं पारिवारिक कलह खत्म करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बटेश्वर का अभिषेक पूजन किया| रात्रि 10 बजे चंदन मोगरा गुलाब इत्यादि फूल एवं विभिन्न रत्नों की मालाओं से बाबा का विशेष श्रृंगार कर महा आरती की गई|



