3 किलो का होता है नूरजहां आम, वजन इतना कि एक परिवार के लिए एक ही आम पर्याप्त
आम महोत्सव भोपाल में आकर्षण बना नूरजहां आम

भोपाल । नाबार्ड भोपाल द्वारा आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में नूरजहां आम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नूरजहां एक रेयर यानी दुर्लभ प्रजाति का आम है और इसका वजन ढाई से तीन किलो तक होता है। नूरजहां आम का वजन इतना होता है कि एक आम एक पूरे परिवार के लिए पर्याप्त होता है। नाबार्ड में प्रदर्शनी लगाए
अलीराजपुर से आए पवन कुमार महावर ने बताया कि नूरजहां एक रेयर प्रजाति है यह अन्य आम की अपेक्षा 10 गुना तक बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नूरजहां के अलावा केसर, दशहरी, लंगड़ा इत्यादि आमों की किस्म मौजूद हैं। उन्होंने अलीराजपुर में 3000 बाड़ियां तैयार कर रखी है और देशभर में अपने आमों का विक्रय करते हैं। बता दें कि
नूरजहां आम को आमों की रानी बोलते हैं । यह मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला कट्ठीवाड़ा, भाबरा इलाके में पाया जाता है। आदिवासी भील-भिलाला किसान इसे उगाते हैं। एक पेड़ पर 10-12 आम ही लगते हैं, इसलिए बहुत रेयर और महंगा है। नूरजहां का रिकॉर्ड 3.6 किलो का आम बना था गिनीज बुक में दर्ज है। इसकी लंबाई 10-12 इंच, गोलाई 16-18 इंच होती है। इसका स्वाद बहुत मीठा और रेशा नहीं होता है। गूदा पीला-केसरिया, मक्खन जैसा तथा खुशबू जबरदस्त होती है। नूरजहां के एक आम की कीमत
800 से 1200 रुपये तक होती है।



