खबरमध्य प्रदेश

नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों ने की सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग

चार सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों की संख्या में अंबेडकर ग्राउंड में किया प्रदर्शन

भोपाल, नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महासंघ के आह्वान पर हजारों की संख्या में व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी स्थित अंबेडकर ग्राउंड में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह परमार, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रजापति, प्रदेश सचिव अंकित खरे, प्रदेश सह सचिव राहुल सूर्यवंशी और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में सरकार से व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की मांगों का निराकरण करने की गुहार लगाई गई। प्रदेश सह सचिव राहुल सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों का वेतन 10 वर्षों से नहीं बढ़ा है जबकि इतने वर्षों में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रशिक्षकों को 20 हजार वेतन दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर प्रशिक्षकों का वेतनमान बढ़ाया जाए। दिल्ली और हरियाणा में व्यावसायिक प्रशिक्षकों को 38 हजार 600 रुपए मानदेय दिया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश में 10 वर्षों से यथावत है। उन्होंने बताया कि कंपनियां केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय नहीं दे रहीं हैं। इसके अलावा वैधानिक अवकाश, सेवा में सुरक्षा, महिलाओं को मातृत्व अवकाश की सुविधा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button