खेल
तीन मैच के बाद ही वैभव क्यों हुए प्लेइंग-11 से बाहर? श्रेयस ने बताया कारण; दिग्गजों ने उठाए सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक ऐसा हैरान करने वाला फैसला लिया है जिसने दिग्गजों को भी चौंका दिया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ तीन मैच खिलाने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। उनकी जगह अनुभवी खिलाड़ी संजू सैमसन की एकादश में वापसी हुई है, जिन्हें पहले सूर्यवंशी के लिए ही टीम से ड्रॉप किया गया था।भारत पहले ही इस टी20 सीरीज को गंवा चुका है, जहां इंग्लैंड शुरुआती चार मैचों के बाद 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि अगले तीन मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे। वैभव को पहले मैच में मौका नहीं मिला था, जबकि दूसरे टी20 से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था




