न्यू रामनगर मैहर के नगर परिषद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8 माह से नहीं मिला वेतन
कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लगाई वेतन दिलाने की गुहार
भोपाल। नगर परिषद न्यू रामनगर मैहर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8 महीने से वेतन नहीं मिला है । कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। नगर परिषद कर्मचारी ओंकार शर्मा ने नगर परिषद की अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति पर जान बूझकर वेतन रोकने का आरोप लगाया है। ओंकार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को 8 महीने से वेतन न मिलने से उनकी आजीविका के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर विपरीत असर पड़ रहा है। ओंकार शर्मा ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा सीएमओ पर भी दबाव बनाती हैं । यदि कर्मचारी वेतन मांगने के लिए जाते हैं तो सीएमओ दो से चार दिन में वेतन देने की बात का कर टाल देते हैं। वही नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कर्मचारियों को धमकी देते हैं और गाली गलौज करते हैं। न्यू रामनगर नगर परिषद के 129 कर्मचारी 8 माह से ना वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। ओंकार शर्मा ने कहा कि दीपा मिश्रा और उनके पति कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं इसके बावजूद भाजपा के विधायक और मंत्री का संरक्षण उन्हें मिल रहा है। हमारे प्रदेश सरकार से मांग है कि तीन दिन के अंदर वेतन दिलाया जाए नहीं तो नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कटोरा लेकर काम पर आएंगे और भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन करेंगे इसलिए प्रदेश सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन दिलाया जाए।

