मध्य प्रदेश

सवा साल के मासूम के अपहरण के प्रयास के मामले में नया मोड़, आरोपी के परिजनों ने किया चक्काजाम

बागसेवनिया थाना क्षेत्र के बागमुगालिया इलाके का मामला, बोले- बेगुनाह को फंसाया जा रहा, निष्पक्ष जांच हो

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र के बागमुगालिया इलाके में सवा साल के मासूम के कथित अपहरण के प्रयास के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि अरुण भील बेगुनाह है और उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना एकतरफा कार्रवाई की है। उनका कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए।

चक्काजाम के दौरान परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, बागसेवनिया थाना पुलिस ने पूरी कार्रवाई करके जेल भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button