खबरमध्य प्रदेश

भोपाल कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 300 करोड़ के कथित भूमि घोटाले की शिकायत, तहसीलदार–पटवारी समेत अधिकारियों पर गंभीर आरोप

भोपाल कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी ने कथित 300 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले का मामला उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की शिकायतकर्ता अंसार खान ने आरोप लगाया कि भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में तहसीलदार, पटवारी और एसडीएम (बैरागढ़) सहित संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया। उनका दावा है कि यह कथित घोटाला कलेक्ट्रेट से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई
अंसार खान ने बताया कि उन्होंने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष सभी दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए हैं उनका कहना है कि बिना पर्याप्त जांच किए राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी कागजात के आधार पर जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ शिकायतकर्ता ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है फिलहाल ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं अब देखना होगा कि जिला प्रशासन प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button