खबरमध्य प्रदेश

एमपी ट्रांसको ने चापडा में ऊर्जीकृत किया 50 एम वी ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर –देवास जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि-

भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) ने देवास जिले की पारेषण प्रणाली को सुदृढता प्रदान करते हुए
220 केवी सबस्टेशन चापडा की क्षमता वृद्धि कर 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है।इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन की स्थापित ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर 153 एम वी ए की हो गई है।

श्री तोमर ने बताया कि इस सब स्टेशन में यह 132/ 33 केवी लेवल का चौथा पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है, इससे सबस्टेशन में सिंचाई के लिए एन वी डी ए के पंप हाउस फीडर के साथ क्षेत्र मे सिंचाई एवं घरेलू लोड का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
देवास जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर हुई 2058 एम वी ए
एमपी ट्रांसको उज्जैन के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी
देवास जिले में अपने 12 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण का कार्य करती है, जिसमें 220 के व्ही सबस्टेशन देवास व चापड़ा तथा 132 के व्ही के आगरोद,बी एन पी( बैंक प्रेस नोट ),एम एस पी( मिनी स्टील प्लांट), शंकरगढ़, बरोठा, सोनकच्छ,किशनगढ़. कन्नौद, खातेगांव एवं सतवास शामिल हैं।

इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से देवास जिले की स्थापित ट्रांसफारमेशन केपैसिटी बढ़कर 2058 एम वी ए की हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button