एम्स भोपाल में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एवं एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न मुख्य बिंदु

एम्स भोपाल की सीपीआर समिति द्वारा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• दो दिवसीय प्रशिक्षण में एम्स भोपाल एवं अन्य संस्थानों के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और आईसीयू स्टाफ सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
• प्रशिक्षण एएचए के प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आपातकालीन हृदय देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
• प्रतिभागियों को सीपीआर, डिफिब्रिलेशन तथा उन्नत जीवन रक्षक तकनीकों का अभ्यास आधुनिक मैनिक्विन एवं सिमुलेशन उपकरणों के माध्यम से कराया गया।
एम्स भोपाल की सीपीआर समिति द्वारा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) द्वारा प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी जीवन रक्षक सेवाएं प्रदान करने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एम्स भोपाल तथा अन्य संस्थानों के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और आईसीयू स्टाफ सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और आपातकालीन हृदय देखभाल से संबंधित आवश्यक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (सीपीआर), डिफिब्रिलेशन तथा उन्नत जीवन रक्षक तकनीकों का अभ्यास अत्याधुनिक मैनिक्विन एवं सिमुलेशन उपकरणों की सहायता से कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
सीपीआर समिति ने बताया कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की आपातकालीन एवं जीवन रक्षक दक्षताओं को निरंतर सुदृढ़ करना है। एम्स भोपाल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विश्वस्तरीय पुनर्जीवन प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आपातकालीन चिकित्सा शिक्षा और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।


