खबरमध्य प्रदेश

आईएएस विशेष गढ़पाले प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को देंगे मार्गदर्शन

अजाक्स भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी कोचिंग

भोपाल । राजधानी के सेकेंड स्टाप स्थित अजाक्स के नये भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अकादमी संचालित की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के होनहार विद्यार्थियों के लिए यहां पर निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश अजाक्स प्रदेश के हर जिले से आए बच्चों के लिए कोचिंग और अन्य सुविधाओं का खर्च स्वयं उठाएगा। मध्यप्रदेश अजाक्स के कार्यवाहक अध्यक्ष आईएएस विशेष गढ़पाले खुद अपना समय देकर  जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूपीएससी और एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विधिवत अकादमी में समय देकर मार्गदर्शन करेंगे और परीक्षा में सफल होने की टिप्स देंगे। बता दें कि राजधानी स्थित सेकेंड पर बने अजाक्स भवन में हाल ही में कोचिंग एकेडमी का शुभारंभ मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा किया गया है। कोचिंग के उद्घाटन के दौरान ही मंत्री गौतम टेटवाल ने आईएएस विशेष गढ़पाले से विद्यार्थियों को समय देने का आग्रह किया था।

प्रत्येक जिले से चयनित होंगे पांच विद्यार्थी

इस अवसर पर अजाक्स के प्रांतीय महासचिव इंजीनियर आर के दादोरिया ने बताया कि अजाक्स द्वारा अनुसूचित जाति -जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया। इसके अलावा अनुसूचित जाति जनजाति के होनहार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अकादमी का शुभारंभ किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। दादोरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से पांच विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी और उनका पूरा खर्च अजाक्स द्वारा उठाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button