मनोरंजन

दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; समर्थन में आईं उर्फी जावेद

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान आज बुधवार को मुंबई के दादर में पहुंचीं थीं। यहां उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके मुताबिक पुलिस ने उन्हें लगभग दो घंटे हिरासत में रखा, उसके बाद छोड़ दिया है। आयशा खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह पुलिस हिरासत से छूटने के बाद अपने भाई को बचाने जा रही हैं।

रिहा हुईं आयशा
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री आयशा खान ने लिखा ‘मैं छूट गई हूं। अपने भाई को रफी अहमद किदवई पुलिस स्टेशन से छुड़ाने जा रही हूं। हमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था। यह सब तब हुआ जब मैंने कुछ नहीं किया था।’
आयशा के साथ हुई खींचतान
इससे पहले इंस्टाग्राम पर आयशा खान ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें देखा जा सकता था कि पुलिस उन्हें जबरदस्ती वैन में बिठा रही थी। आयशा के मुताबिक पुलिस उन्हें वर्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई थी।

पुलिस ने हिरासत में लिया
आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा ‘शांति से खड़े रहने की वजह से मुझे घसीटा गया और हिरासत में ले लिया गया। मैंने वहां मौजूद सभी पुलिस वालों से पूछा कि हमें हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सड़क पर खड़े रहना कब से अपराध हो गया? आज मुझे जिंदगी की सबसे सुकून भरी नींद आएगी। मैंने सही बात के लिए आवाज उठाई। अभी भी पुलिस स्टेशन में वही सवाल पूछ रही हूं। मुझे हिरासत में क्यों लिया गया है? मैंने कौन सा कानून तोड़ा है? लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात तो छोड़ ही दीजिए, आप तो अपने ही नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, किसलिए? मुझे उनमें से कुछ की आंखों में शर्म दिखती है मगर वे अपनी ड्यूटी से बंधे हैं। वे जानते हैं, हम जानते हैं कि क्या सही है और क्या गलत।
मेरा रुख साफ है। हर जगह जवाबदेही की कमी है। मुझे अभी भी उम्मीद है कि हम एक बेहतर भविष्य देखेंगे।’

उर्फी जावेद ने आयशा का किया सपोर्ट
इस बीच उर्फी जावेद ने आयशा खान का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि उसने कोई क्राइम नहीं किया। हर कोई सड़क पर खड़ा था। कोई कुछ नहीं कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button