खबरमध्य प्रदेश

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के जीत है – बागरी

दिल्ली में हुए प्रदर्शन की सफलता को लेकर बांटी मिठाई

दिल्ली में नीट के पेपर लीक होने के विरोध में हुए प्रदर्शन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का असर भोपाल में भी देखने को मिला। समाजसेवी जयंत यादव और बंजारी जी के नेतृत्व में अंबेडकर ग्राउंड के सामने मिठाई बांटकर खुशियां जताई गईं। जयंत यादव ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए युवाओं ने प्रदर्शन किया, पेपर लीक होने से युवाओं का मनोबल टूटता है जो काम विपक्ष के लोग नहीं कर पाए वह युवाओं ने कर दिखाया और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह युवाओं की जीत है हमने युवाओं की जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी। वही बंजारी जी ने कहा कि पेपर लीक होना कहीं ना कहीं सरकार की विफलता है । प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले विगत दो दशकों में अधिक बढ़े हैं ,हम चाहते हैं कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए । दिल्ली में जो कुछjay हुआ वह युवाओं की सफलता है हम भी इससे खुशी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button