कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
सिंधी व्यंजनों को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजित- मनीष दरियानी
भोपाल । राजधानी स्थित मानस भवन में सिंधी व्यंजनों को
को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को रविवार को सम्मानित किया गया। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिंधी व्यंजनों को बढ़ावा देना है। आज के दौर में युवा फास्ट फूड का सेवन कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। हमारे व्यंजन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है साथ ही हमारी परंपरा का भी संरक्षण होगा। वहीं सिंधी मेला समिति के मेंबर नानक दादरानी ने कहा कि यह कुकिंग प्रतियोगिता का 18वां साल है और संभाग के 26 सेक्टरों में आयोजित की गई। आज सम्मान समारोह में करीब 4 00 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कुकिंग कंपटीशन में सहभागिता की और बेहतरीन व्यंजन बनाए। सिंधी मेला समिति के सदस्य हरिश चंदवानी ने कहा कि इस बार सिंधी व्यंजन कुकिंग प्रतियोगिता संभाग स्तर पर आयोजित की गई थी, भविष्य में इसे प्रदेश स्तर पर कराया जाएगा। सिंधी मेला समिति की महिला सदस्य भावना लालवानी ने कहा कि यह हमारे समिति की अच्छी पहल है इससे लोगों को पारंपरिक भजन अपने और सेवन करने की प्रेरणा मिलती है। सिहोर से आए पुरस्कार विजेता रोनी आहूजा ने बताया कि उन्होंने कुकिंग प्रतियोगिता में मिठाइयां बनाई थी और प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त सिमरन आहूजा ने बताया कि वो चार वर्षों से कुकिंग कंप्टीशन में हिस्सा ले रही हैं।



